चिलचिलाती धूप व गर्म हवा से आफत, 43.2 डिग्री पहुंचा पारा
Edited By Vaneet,Updated: 05 Jun, 2019 06:51 PM

बुधवार को तापमान में हुई वृद्धि से जनजीवन प्रभावित हो गया है। चिलचिलाती धूप में सफर करने वालों के लिए दिन कष्टों...
मोगा(गोपी): बुधवार को तापमान में हुई वृद्धि से जनजीवन प्रभावित हो गया है। चिलचिलाती धूप में सफर करने वालों के लिए दिन कष्टों से भरा रहा। राहगीर कुछ दूर चलने के बाद पेड़ों की छांव ढूंढ़ते नजर आए। बुधवार को तापमान अन्य दिनों से अधिक 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। सांय 5 बजे के बाद 42 डिग्री सेलिल्सयस होने के बाद लोगों ने कुछ राहत महसूस की। यही नहीं गर्म हवाओं और सूरज की तपिश के कारण सड़कों पर भी दोपहर के वक्त आवागमन कम दिखाई दिया। अघोषित बिजली कटों के कारण भी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
दुकानों पर पसरा रहा सन्नाटा
भीषण गर्मी का असर शहर व कस्बों की दुकानदारी पर भी देखने को मिला। दिन के वक्त भीषण धूप और गर्मी में खरीदार भी घर से नहीं निकले। अधिकांश दुकाने बंद दिखाई दी और कुछ दुकानदार अपनी दुकानों के अंदर छांव में आराम फरमाते रहे। शाम 5 बजे के बाद तपिश कम होने के बाद दुकानों पर रौनक दिखाई दी।
Related Story

गर्मियों की छुट्टियों को लेकर पंजाब भर की अदालते रहेंगी बंद, जानें कब तक

बढ़ती गर्मी से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा, हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को किया अलर्ट

Weather: पंजाब में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत

तेज बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत

जालंधर के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, गर्मी में छूटेंगे लोगों के पसीने

Punjab में फिर बढ़े Petrol Diesel के दाम, पेट्रोल 105 के पार

Punjab : नहीं थम रही सीमा पार से तस्करी! 11 किलो हैरोइन बरामद

Weather: पंजाब में आज झुलसाएगी गर्मी, बुधवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का Alert, पढ़ें...

भीषण गर्मी में बढ़ने लगे पेट की बीमारियों के मरीज, जानलेवा साबित हो सकती है लापरवाही

जालंधर वाले ध्यान दें! गर्मी की छुट्टियों को लेकर बड़ा फैसला, 4 दिन तक बंद रहेंगी दुकानें