मनदीप जग्गी अकाली दल छोड़ भाजपा में हुए शामिल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Oct, 2020 10:16 AM

mandeep jaggi left akali dal and joined bjp

पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन, सुनाम मनदीप सिंह जग्गी ने शिरोमणि अकाली दल (ब) छोड़ कर भाजपा का कमल थाम लिया है....

चंडीगढ़(शर्मा): पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन, सुनाम मनदीप सिंह जग्गी ने शिरोमणि अकाली दल (ब) छोड़ कर भाजपा का कमल थाम लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उन्हें भाजपा में शामिल करवाया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा महामंत्री जीवन गुप्ता भी उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि जग्गी एक सुलझे हुए तथा संगठन की विचारधारा को समझने वाले व जनता से जुड़े हुए नेता हैं। वह पार्टी की विचारधारा व केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे। 

मनदीप जग्गी ने कहा कि संगठन द्वारा जताए भरोसे पर वह शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर मनिंद्र सिंह कपियाल, सुनील कुमार डिंपल, ललित कुमार एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!