फगवाड़ा में बड़ी वारदात, Gym जा रहे नौजवान को मारी गोलियां

Edited By Mohit,Updated: 28 Sep, 2020 06:18 PM

major incident in phagwara

फगवाड़ा शहर में आज माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब यहां के मोहल्ला हदियाबाद..........

फगवाड़ा (हरजोत): फगवाड़ा शहर में आज माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब यहां के मोहल्ला हदियाबाद में जिम जा रहे एक नौजवान पर कुछ लोगों ने गोलियां चला दी। मिली जानकारी अनुसार गगन नामक नौजवान लगभग चार बजे के करीब जिम जा रहा था। इस दौरान कार में सवार होकर आए कुछ नौजवानों ने पहले उसके मोटरसाइकिल में कार मारी और बाद में उस पर गोलियां चला दी। गोली लगने के कारण गगन गंभीर जख्मी हो गया और उसने किसी के घर में छिपकर अपनी जान बचाई। 

जख्मी नौजवान को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!