Ludhiana : सिविल अस्पताल में चूहों से मिलेगी निजात, प्रशासन ने किए ये प्रबंध

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Apr, 2024 11:29 PM

ludhiana will get rid of rats in civil hospital

पिछले कई महीनो से सिविल अस्पताल में चूहों के आतंक से मरीज काफी परेशान रहे हैं और यह समस्या पिछले कई महीनो से व्याप्त थी और बार-बार गुहार लगाने का भी किसी पर कोई असर नहीं हो रहा था।

लुधियाना (सहगल) :  पिछले कई महीनो से सिविल अस्पताल में चूहों के आतंक से मरीज काफी परेशान रहे हैं और यह समस्या पिछले कई महीनो से व्याप्त थी और बार-बार गुहार लगाने का भी किसी पर कोई असर नहीं हो रहा था। इसी बीच सरकार के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दावों पर यह समस्या किसी ग्रहण से कम नहीं थी। काफी समय बीतने के बाद सिविल अस्पताल के वार्डों में चूहों की फौज बढ़ती गई और उनकी दहशत  रात के समय  रेव पार्टी का जशन मानने जैसी हो गई। यही नहीं उत्पात मचाने के  अलावा चूहे काफी हमलावर हो गए थे। अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ ने मरीजों को उनके हालात पर छोड़ दिया था। रात के समय चुहों के झुंड  मरीजों के बिस्तरों, साइड टेबल, खाने की वस्तुओं पर घूमते,  जिनके डर से मरीज रातों को सो नहीं पाते थे। जब अस्पताल में चूहो की समस्या काफी बढ़ गई तो बढ़़ती शिकायतों के मध्य नजर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की जैसे नींद खुल गई।

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में उनके कार्यालय में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद एस.डी.एम.  विकास के नेतृत्व में डॉक्टरों के साथ एक टीम ने 7 मार्च को अस्पताल का निरीक्षण किया और पाया कि प्रसूति अस्पताल की दूसरी और तीसरी मंजिल पर चूहों की समस्या है।
उपायुक्त ने कहा कि एस.डी.एम.  जंतु विज्ञान विभाग के सहयोग से पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के नेतृत्व वाली टीम की सिफारिशों पर चूहों के छिपने के स्थानों पर चूहों को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए, कर्मचारियों और मरीजों के अलावा भवन के बाहर गंदगी वाले स्थानों पर बने गड्ढों में दवा डाली गई और मरीजों व उनके परिजनों को जागरूक किया गया।  पहला स्प्रे 19 मार्च को इमारत के उन हिस्सों में किया गया था जहां चूहों की समस्या बताई गई थी और दूसरा आज किया गया।

उन्होंने कहा कि मरीजों को खाने-पीने की चीजें खुले में न फेंकने के लिए जागरूक किया जाएगा और कूड़ा-कचरा कूड़ेदान में डालना सुनिश्चित किया जाएगा।  मरीजों को निःशुल्क खाद्य सामग्री वितरित करने वाले गैर सरकारी संगठनों को भी इस बारे में जागरूक किया जायेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!