प्रिंकल को गोलियां मारने के बाद हमलावर कर गए एक और कांड, घटना CCTV में कैद

Edited By Kalash,Updated: 09 Nov, 2024 01:09 PM

ludhiana prinkle case

शुक्रवार देर शाम लुधियाना के सी.एम.सी. चौक के पास शू स्टोर के मालिक प्रिंकल और उसकी पार्टरन पर फायरिंग करने वाले युवकों ने एक और वारदात को अंजाम दिया।

लुधियाना (गणेश): शुक्रवार देर शाम लुधियाना के सी.एम.सी. चौक के पास शू स्टोर के मालिक प्रिंकल और उसकी पार्टरन पर फायरिंग करने वाले युवकों ने एक और वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी एक राहगीर से गन प्वाइंट पर एक्टिवा लूट कर ले गए। इसकी  सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है। इसे लेकर पीड़ित पुलिस को शिकायत देने थाने पहुंचा है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज कुमार ने बताया कि वह टिब्बा रोड का रहने वाला है। वह फौज के बैग बनाने का काम करता है। गत शाम वह वहां काम से गया था और लौटते समय सी.एम.सी. चौक के पास फायरिंग हो रही थी। इस दौरान 4 नकाबपोश व्यक्ति उसकी ओर दौड़ते हुए आए और उसे पिस्तौल दिखाई। इससे डरकर वह अपनी एक्टिवा छोड़कर जान बचाने के लिए साइड में भाग गया। उक्त हमलावर उसकी एक्टिवा सहित मौके से भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस द्वारा प्रिंकल पर की गई फायरिंग के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!