प्यार, धोखा और PR, किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है इस couple की कहानी

Edited By Vatika,Updated: 22 Dec, 2018 03:13 PM

love story

यह कहानी फिल्मी तो नहीं है लेकिन सुपरहिट फिल्म बनाने के लिए ‘मसाला’ पूरा है। कहानी 2 देशों (न्यूजीलैंड व भारत) के बीच 2 ऐसे प्रेमियों की है जिन्होंने ताजमहल का दीदार करते हुए मोहब्बत की कसमें खाई थीं। न्यूजीलैंड में पी.आर. के चक्कर में प्यार किया और...

अमृतसर (सफर): यह कहानी फिल्मी तो नहीं है लेकिन सुपरहिट फिल्म बनाने के लिए ‘मसाला’ पूरा है। कहानी 2 देशों (न्यूजीलैंड व भारत) के बीच 2 ऐसे प्रेमियों की है जिन्होंने ताजमहल का दीदार करते हुए मोहब्बत की कसमें खाई थीं। न्यूजीलैंड में पी.आर. के चक्कर में प्यार किया और शादी धूमधाम से न्यूजीलैंड में हुई।
PunjabKesari
शादी के बाद जब भारतीय दूल्हे को न्यूजीलैंड की पी.आर. मिल गई तो एक दिन वह गायब हो गया। पति के गायब होने के बाद विदेशी दुल्हन भारत में पति ढूंढने अपने ससुराल लुधियाना पहुंची तो उसे ससुराल वालों ने बहू मानने से इंकार कर दिया और डरा-धमका कर घर से भगा दिया। इस बात से खफा होकर विदेशी दुल्हन ने 20 दिसंबर 2018 को गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की (पति), हरदयाल सिंह (ससुर), कुलदीप कौर (सास), चरणजीत सिंह (देवर) निवासी 73 फ्रैंड्स कालोनी, बसंत सिटी पक्खोवाल रोड लुधियाना के खिलाफ लुधियाना के डी.सी., आई.जी. एन.आर.आई. विंग पंजाब व न्यूजीलैंड स्थित भारतीय दूतावास अधिकारियों से ऑनलाइन शिकायत कर दी। चूंकि मामला पंजाब से जुड़ा था, ऐसे में ऑनलाइन ‘पंजाब केसरी’ का फोन नंबर लेकर पीड़ित विदेशी दुल्हन ने जहां संवाददाता से फोन पर बात की वहीं सारे दस्तावेज देकर गुहार लगाई है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए। 

PunjabKesari

आई.जी. एन.आर.आई. कार्यालय से न्यूजीलैंड भेजा गया संदेश 
20 दिसंबर 2018 को एडीशनल डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस एन.आर.आई. विंग द्वारा शिकायत मिलने के बाद जांच और एक्शन की बात लिखते हुए जहां ई-मेल लिखी है वहीं न्यूजीलैंड स्थित भारत के हाई कमिश्रर परमजीत सिंह ने लिखा है कि आरोपी व उसके परिवार के खिलाफ जांच होगी, न्यूजीलैंड व भारत दोनों देश इस मामले में एकजुट होकर उन्हें इंसाफ दिलाएंगे। 

PunjabKesari

गुरप्रीत बन गया इकबाल और कर लिया रूहीना खान से निकाह 
‘पंजाब केसरी’ को भेजे दस्तावेजों व फोन पर आधारित बातचीत के दौरान जो कहानी उभरती है उसके मुताबिक लुधियाना का गुरप्रीत सिंह 2012 में स्टडी वीजा पर न्यूजीलैंड गया था, वहां वह गुरप्रीत से इकबाल बन गया। वहां पर उसकी मुलाकात क्वालिटी एजुकेशन सैंटर में लैक्चरार रूहीना खान से हुई। गुरप्रीत रूहीना खान पर मोहित हो गया और उसने धीरे-धीरे मस्जिद जाना शुरू कर दिया। इसी बीच उसने न्यूजीलैंड का टी.आर. (टंपरैरी रैजीडैंस) अप्लाई किया और साजिश के तहत पी.आर. पाने के लिए रूहीना खान को प्यार के बंधन में बांधते हुए निकाह की पेशकश की। रूहीना ने गुरप्रीत उर्फ इकबाल से निकाह कर लिया और करीब 2 लाख 50 हजार न्यूजीलैंड की करंसी अब तक उस पर खर्च कर दी। शादी के पहले जब रूहीना लुधियाना आई तो उसका भव्य स्वागत हुआ। ताजमहल के दीदार के बाद प्यार की कसमें खाईं और न्यूजीलैंड में शादी के बाद दोनों मोहब्बत से जिंदगी गुजारने लगे। इसी बीच 2018 में जब गुरप्रीत को न्यूजीलैंड की पी.आर. मिल गई तो वह रूहीना को छोड़ न्यूजीलैंड में कहीं छिप गया। पति को ढूंढते रूहीना लुधियाना ससुराल आई तो उसके ससुरालियों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। कई दिनों तक होटलों में रहकर वह पति की तलाश करती रही। आखिर में अब इंसाफ के लिए रूहीना ने आई.जी. एन.आई.आई विंग पंजाब, न्यूजीलैंड स्थित भारतीय दूतावास अधिकारी व लुधियाना के डी.सी. को ऑनलाइन शिकायत भेजी है। 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि एन.आर.आई. दूल्हे या दुल्हन के साथ होने वाली ठगी के मामलों की जांच में तेजी हो। पंजाब में जहां करीब 30 हजार दुल्हनें विदेशी दूल्हों के हाथों छली गई हैं वहीं ऐसी हजारों विदेशी दुल्हनें हैं जो भारतीय दूल्हों के हाथों छलने के बाद न्याय के लिए पंजाब में एन.आई.आई. थानों में शिकायतें दर्ज करवा रही हैं। पंजाब से स्टडी वीजा पर विदेश जाने वाले युवक पी.आर. के चक्कर में पहले झूठा प्यार करते हैं और शादी करके जैसे ही वहां की पी.आर. (परमानैंट रैजीडैंस) मिल जाती है तो उन्हें छोड़ उसी देश के किसी कोने में छुप जाते हैं। ऐसे मामले दिनों-दिन बढ़ रहे हैं। 
-एड. संदीप गोरसी ( कानूनी सलाहकार, पी.पी.सी.सी.) 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!