IELTS सैंटर में दोस्ती करनी इस लड़की को पड़ी भारी, एक झटके से तबाह हो गया सब कुछ (तस्वीरें)

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2021 11:31 AM

love marriage commit suicide by girl

गांव भाना में गत दिवस संदिग्ध हालातों में घर से लापता हुई नाबालिग लड़की की लाश

फरीदकोटः गांव भाना में गत दिवस संदिग्ध हालातों में घर से लापता हुई नाबालिग लड़की की लाश आज फरीदकोट की राजस्थान फीडर नहर से बरामद कर ली गई। जिसे परिवार की मदद के साथ नहर से निकालने के बाद पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी। 

PunjabKesari

वहीं लड़की के पिता ने शहर के ही एक लड़के पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी लड़की फरीदकोट के एक कोचिंग सैंटर में बाहर जाने की तैयारी के लिए IELTS का कोर्स कर रही थी, जहां उसकी बातचीत उसी सैंटर में पढ़ते एक लड़के के साथ हो गई और उस लड़के की तरफ से लड़की के साथ शादी का वायदा भी किया गया था। जब हमें  बात का पता लगा तो हम लड़की के फ़ैसले के साथ सहमत हो गए और उस लड़के साथ उसकी शादी करवाने के लिए हामी भर दी लेकिन जब लड़की ने लड़के साथ बात की तो उसने शादी करवाने से साफ़ मना कर दिया।

PunjabKesari

 इसी बात  से परेशान होकर लड़की ने नहर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।लड़की के पिता ने इन्साफ की मांग करते हुए आरोपी लड़के के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं इस मामले में थाना प्रमुख करनदीप सिंह ने कहा कि नहर से लड़की की लाश बरामद हुई है जिसे कब्ज़े में लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!