पंजाब के Ladowal Toll Plaza से जुड़ी बड़ी Update

Edited By Vatika,Updated: 27 Sep, 2024 02:37 PM

ladowal toll plaza

11 बजे के बाद टोल प्लाजा को कर्मचारियों ने फ्री कर दिया था और वाहनों से टोल टैक्स लेना बंद कर दिया गया

लुधियाना: लाडोवाल टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है और एक बार फिर से वाहनों से टोल टैक्स वसूलना शुरू हो गया है। आज सुबह 11 बजे के बाद टोल प्लाजा को कर्मचारियों ने फ्री कर दिया था और वाहनों से टोल टैक्स लेना बंद कर दिया गया। लेकिन अब कंपनी द्वारा मांगें माने जाने पर कर्मचारियों ने फिर से ड्यूटी शुरू कर दी है और वाहनों से टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। 

इस बारे में बात करते हुए टोल प्लाजा कर्मचारी संघ के जिला प्रधान  बचित्तर सिंह ने बताया कि करीब 1 घंटे तक टोल प्लाजा को बंद रखा गया। इसी बीच पंजाब पुलिस के अधिकारी आए और कंपनी के साथ बैठक की।  बैठक के दौरान कंपनी ने कर्मचारियों की मांगें मान लीं और कर्मचारियों और कंपनी के बीच एक समझौता हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है और वाहनों से टोल टैक्स लेना शुरू कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!