लॉकडाउन के चलते नहीं लौटा पाया 20 रुपए का उधार तो तोड़ डाला हाथ

Edited By Tania pathak,Updated: 19 May, 2020 11:54 AM

lack of 20 rupees could not be returned due to lockdown

शहर के अड्डा खाई वाला में हुई लड़ाई में मजदूरी का काम करने वाले युवक डिम्पी का रूपए के लेन-देन की खातिर हाथ तोड़ दिया गया...

फिरोजपुर (परमजीत कौर): शहर के अड्डा खाई वाला में हुई लड़ाई में मजदूरी का काम करने वाले युवक डिम्पी का रूपए के लेन-देन की खातिर हाथ तोड़ दिया गया। घटना का शिकार हुए युवक ने बताया कि वह अड्डा खाई वाला में जूतों की दुकान पर काम करता है। दुकान के सामने ही मोंटू नमक युवक के 20 रूपए देने थे। लॉकडाउन  के चलते काम बंद होने के कारण वह दे नहीं पाया। जिस कारण आज मोंटू ने झगड़ा कर उसका हाथ तोड़ दिया। घटना के तुरंत बाद पीड़ित को फ़िरोज़पुर के सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां पर हड्डियों का डॉक्टर न होने के कारण प्राथमिक उपचार दे कर पीड़ित को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। वहीं पीड़ित के पास फरीदकोट मेडिकल कॉलेज जाने का किराया नहीं था, जिसकी मौके पर पहुंची महिला पुलिस अधिकारी ने 500 रूपए देकर मदद की।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!