धर्मयुद्ध मोर्चे के 34 शहीद सिंहों के परिजनों को नौकरी देगी शिरोमणि कमेटी: बडूंगर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Sep, 2017 12:37 PM

kirpal singh badungar

1982 के तरनतारन धर्मयुद्ध मोर्चे के दौरान रेल हादसे में शहीद हुए 34 शहीद सिंहों के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है।

नूरपुरबेदी (शर्मा): 1982 के तरनतारन धर्मयुद्ध मोर्चे के दौरान रेल हादसे में शहीद हुए 34 शहीद सिंहों के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है। कलमां मोड़ में 34 शहीद सिंहों की याद में बनाए गुरुद्वारा साहिब में इलाके की संगत, शहीद परिवारों तथा एस.जी.पी.सी. ने इन शहीद सिंहों की याद में वार्षिक समागम करवाया। उक्त गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ के भोग डाले गए तथा कीर्तनी जत्थों ने संगत को निहाल किया। 

विशेष तौर पर पहुंचे एस.जी.पी.सी. प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने ऐलान किया कि एस.जी.पी.सी. शहीद परिवारों के एक-एक मैंबर को उसकी योग्यतानुसार जल्द नौकरी देगी व हर वर्ष शिरोमणि कमेटी ही शहीद सिंहों का वाॢषक समागम करवाया करेगी। प्रो. बडूंगर ने कमेटी की तरफ से कलमां में शहीदों की यादगार स्थापित करने के लिए 5 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी पंजाब में डेरावाद के पूरी तरह विरुद्ध है। लोकसभा सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट किए व शहीदों की यादगार कायम करने के लिए ग्राम पंचायत कलमां को 10 लाख रुपए की ग्रांट देने का ऐलान किया। प्रो. बडूंगर ने 34 शहीद सिंहों के परिवारों को सम्मानित भी किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!