शहीद बाबा जीवन सिंह को समर्पित चेतना मार्च को शिरोमणि कमेटी देगी सहयोग : प्रो. बडूंगर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 12:01 PM

kirpal singh badungar

शहीद बाबा जीवन सिंह ‘रंघरेटे गुरु के बेटे’ की याद को समर्पित निकाले जाने वाले 18वें चेतना मार्च को सफल बनाने में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भरपूर सहयोग देगी।

पटियाला (जोसन): शहीद बाबा जीवन सिंह ‘रंघरेटे गुरु के बेटे’ की याद को समर्पित निकाले जाने वाले 18वें चेतना मार्च को सफल बनाने में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी भरपूर सहयोग देगी। यह विचार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने शहीद बाबा जीवन सिंह निष्काम सेवा सोसायटी के वफद के साथ मुलाकात के दौरान व्यक्त किए। 

प्रो. बडूंगर ने कहा कि शहीद बाबा जीवन सिंह का सिख इतिहास में विलक्षण और अहम योगदान है। शहीद बाबा जीवन सिंह निष्काम सेवा सोसायटी के चेयरमैन बाबा भूपिन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक वफद ने आज गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान प्रो. बडूंगर के साथ मुलाकात करके मांग पत्र दिया। इस मौके पर बाबा भूपिन्द्र सिंह ने प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर को धार्मिक पुस्तकें भेंट की और उनको सिरोपा देकर सम्मानित भी किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!