पहले व्यापारी के लड़के को प्रेमजाल में फंसाया, फिर अगवा कर मांगी एक करोड़ की फिरौती

Edited By swetha,Updated: 12 Aug, 2018 10:19 AM

kidnapping case

नशे की पूर्ति के लिए युवा क्या कुछ नहीं करते, इसमें लड़कियां भी कम नहीं जिन्हें नशे की लत जाए तो वह कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला बठिंडा जिले से संबंधित है। एक नशेड़ी लड़की ने अपने साथियों से मिलकर एक व्यापारी के बेटे को प्रेमजाल...

बठिंडा(विजय): नशे की पूर्ति के लिए युवा क्या कुछ नहीं करते, इसमें लड़कियां भी कम नहीं जिन्हें नशे की लत जाए तो वह कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला बठिंडा जिले से संबंधित है। एक नशेड़ी लड़की ने अपने साथियों से मिलकर एक व्यापारी के बेटे को प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसका अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगी। 

बठिंडा जिले के गांव संगत कला की अर्पणा ने अपने साथी लखवीर सिंह व गुरमीत सिंह निवासी फतेहाबाद से मिलकर फतेहाबाद के व्यापारी दलीप के बेटे दीक्षांत को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसका अपहरण कर उससे एक करोड़ की फिरौती मांगी लेकिन सौदा 10 लाख में तय हुआ। शुक्रवार को जैसे ही दीक्षांत के परिजनों से फिरौती लेने अपहरणकर्ता पहुंचे तो सिरसा के थाना डिंग की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच कर रहे थानेदार राजेंद्र ने बताया कि बठिंडा की अर्पणा ने अपने साथियों से मिलकर फतेहाबाद निवासी व्यापारी के बेटे को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे कुछ दिन पहले उसे अपने साथियों सहित अगवा कर लिया। 

उन्होंने बताया कि साथियों को लेकर अर्पणा फतेहाबाद पहुंची। वहां उसने दीक्षांत को एक होटल के पास बुलाया और उसके साथ गाड़ी में बैठकर चली गई। रास्ते में लघुशंका का बहाना लगाकर उसने ढाबे पर उसे गाड़ी रोकने को कहा जहां उसके साथी पहले मौजूद थे। उन्होंने व्यापारी के बेटे को जबरदस्ती अपनी स्कॉर्पियो में डालकर उसका अपहरण कर लिया। उसके परिजनों को फोन कर एक करोड़ की फिरौती मांगी लेकिन दीक्षांत से 10 लाख में सौदा कर लिया।

आरोपियों ने युवक को दरियापुर के पास छोड़ दिया और 10 लाख लाने को कहा। आरोपियों से छूटते ही दीक्षांत ने पुलिस को सूचना दे दी व शुक्रवार शाम को फिरौती की रकम लेने के लिए वह फतेहाबाद के एक सिनेमा के पास पहुंचे तो डिंग पुलिस ने आरोपी लड़की व उसके 2 साथियों को धर दबोचा। अपनी पहचान न बताने की शर्त पर अधिकारी ने बताया की गिरफ्तार लोगों को न्यायालय में पेश किया तो युवकों का एक दिन का पुलिस रिमांड मिला जबकि लड़की को जेल भेज दिया। 

शनिवार को लड़की के हालत बिगडने लगी तो उसे जेल के ही अस्पताल में भर्ती करवाया। जेल प्रशासन उस समय दंग रह गया जब डाक्टरों ने बताया कि लड़की हैरोइन की आदी है। नशा न मिलने से उसकी हालत बिगड़ी है। अधिकारियों ने उसे सिरसा के नशामुक्ति केंद्र में दाखिल करवा दिया जहां उसका उपचार चल रहा है। लड़की के स्वस्थ होने के बाद ही पता चलेगा कि पंजाब में उनके कौन साथी हैं जिनके इशारे पर उसने व्यापारी के लड़के को प्रेम जाल में फंसाया और बाद में उसका अपहरण कर फिरौती मांगी। पुलिस अनुसार पंजाब के 2 लोग जो उसके साथी हैं, अभी फरार हैं। लड़की के ठीक होने पर उससे पूछताछ करने पर ही पता चलेगा। शनिवार को रिमांड खत्म होते ही आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस वारदात की मास्टर माइंड लड़की अर्पणा ही है जिसने अपने नशे की पूर्ति के लिए रकम हासिल करने के लिए व्यापारी के लड़के को अपने प्रेम जाल में फंसाया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!