Jalandhar : बेखौफ लुटेरों ने बुजुर्ग Couple को बनाया शिकार, एक की दर्दनाक मौ*त

Edited By Kamini,Updated: 10 Oct, 2024 11:48 AM

jalandhar fearless robbers target elderly couple

शहर में लूट व चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बेखौफ लुटेरों  दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

जालंधर (सुनील) : शहर में लूट व चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बेखौफ लुटेरों  दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गत रात्रि मकसूदां से सामने आया है, जहां लुटेरों ने बुजुर्ग दम्पत्ति को निशाना बनाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, गत देर रात करतारपुर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से माता टेकर रिटायर्ड बैंक कर्मी अपनी पत्नी सहित अपने घर फ्रेंड्स कॉलोनी जा रहे थे। 

इस दौरान रास्ते में बाइक सवारों ने लिद्दड़ा गांव के पास उन्हें लूटने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि जब 2 अज्ञात मोटरसाइकिल लुटेरे ने उनका पर्स छीनने की कोशिश की तो दम्पत्ति जमीन पर गिर गया। इस दौरान रिटायर्ड बैंक कर्मी के सिर पर गंभीर चोट लगी और वहीं महिला के भी काफी चोटें लगी।

PunjabKesari, jalandhar news, robbery in jalandhar

इस दौरान मौके थाना मकसूदां पुलिस को सूचित किया गया, जिसके  बाद दम्पत्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज दौरान आज सुबह व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक सेठी निवासी फ्रैंड्स कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। मृतक अशोक सेठी के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि रात जालंधर नॉर्थ के पूर्व विधायक के.डी भंडारी अपने साथियों सहित अशोक सिटी का हाल पूछने पहुंचे थे तथा उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाया था। इससे पहले मकसूदां में नेटप्लस के कर्मी का हाथ काटने के मामला काफी गर्माया रहा था, जिसमें पुलिस ने 2 भाईयों को लूटे के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। लुटेरों द्वारा इस तरह वारदातों को अंजाम देना लोगों में दहशत का माहौल है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!