हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 10 पिस्तौल बरामद

Edited By Kalash,Updated: 07 Feb, 2024 03:32 PM

interstate gang supplying arms busted

जिला पुलिस ने गैर कानूनी हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश से लाई गई 10 पिस्तौले बरामद की है

नवांशहर (त्रिपाठी): जिला पुलिस ने गैर कानूनी हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश से लाई गई 10 पिस्तौले बरामद की है। प्रेस वार्ता में एस.एस.पी. अखिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूत्रों से गैर कानूनी हथियारों की सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह संबंधी जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बलकरन सिंह उर्फ राए पुत्र नरिन्दर सिंह निवासी होशियारपुर को गांव महिंदीपुर के नजदीक से गिरफ्तार करके उससे 10 पिस्तौल बरामद की है। 

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी बलकरन सिंह की मुलाकात लुधियाना केन्द्रीय जेल जहां वह एक एन.डी.पी.एस. के मामले में बंद था तो अरुण कुमार उर्फ मनी पुत्र यशपाल निवासी गांव बाथू थाना हरोली जिला ऊना (हि.प्र.) के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि अरुण कुमार के खिलाफ जिला होशियारपुर, कपूरथला, एस.ए.एस.नगर, जालंधर, रुपनगर तथा हिमाचल प्रदेश के ऊना-छप्पर तथा हरियाना में हत्या, हत्या का प्रयास, एन.डी.पी.एस. सहित करीब 10 मामले दर्ज है। 

जेल में उक्त अरुण कुमार ने बलकरन सिंह उर्फ राए को पैसे देकर मध्यप्रदेश से हथियारों की खेप पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करने के लिए कहा था तथा इसके लिए उसने पेटीएम द्वारा राशि भी उसके खाते में भेजी थी जबकि हथियार सप्लाई होने के बाद बाकी का राशि देने का बायदा किया था। अखिल चौधरी ने बताया कि गैर कानूनी हथियारों का उपयोग पंजाब हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधिक गतिविधियों के लिए होना था। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय जेल में बंद अरुण कुमार ने पहले ही इन क्षेत्रों में अपने पैर पसारे हुए है। इससे पहले की वह किसी अपराधिक वारदातों को उक्त हथियारों से अंजाम देते पुलिस ने आरोपी बलकरन सिंह के गैर कानूनी हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जेल बंद अरुण कुमार उर्फ मनी को लाया जाएगा प्रोडक्शन वारंट पर

एस.एस.पी. अखिल चौधरी ने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना अरुण कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर नवांशहर लाया जाएगा तांकि उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जाए कि उक्त पिस्तौलें किन लोगों को सप्लाई करनी थी तथा उसके गिरोह में और कौन-कौन से लोग शामिल है। चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बलकरन सिंह 12वीं पास है तथा उसे पर होशियारपुर तथा नवांशहर जिले में पहले ही एन.डी.पी.एस.के 3 मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस अवसर पर एस.पी. मुकेश शर्मा, डी.एस.पी. सुरिन्दर चांद तथा सी.आई.ए. इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!