Edited By Urmila,Updated: 21 Apr, 2024 12:47 PM
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस द्वारा एक और उम्मीदवार की घोषणा की चर्चाएं जोरों पर हैं।
चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस द्वारा एक और उम्मीदवार की घोषणा की चर्चाएं जोरों पर हैं। आज 11.30 बजे दिल्ली कांग्रेस में. सी.ई.सी. की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पंजाब को लेकर चर्चा होगी। उम्मीद है कि आज दोपहर तक उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। बता दें कि पंजाब कांग्रेस ने अब तक 6 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि 7 उम्मीदवारों की घोषणा होनी बाकी है।
इस समय तक अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला, जालंधर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह, बठिंडा से जीत महिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से डॉ. धर्मवीर गांधी को उम्मीदवार बनाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here