ट्रक व ऑटो रिक्शा की भीषण टक्कर, एक की दर्दनाक मौ'त

Edited By Radhika Salwan,Updated: 28 Jul, 2024 09:13 PM

horrible collision between truck and auto rickshaw

ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर के दौरान एक महिला की मौत के मामला सामने आया है।

नाभा: ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता दौलत राम पुत्र पृथी राज नाभा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने ऑटो-रिक्शा समेत सवारियों के लेकर रेलवे पुल के पास जा रहा था, तभी अज्ञात चालक ने तेज गति और लापरवाही से अपने ट्रक को वादी के ऑटो में मार दिया।

इस दुर्घटना के दौरान वादी और ऑटो में सवार 3 यात्रियों को भी चोटें आईं, जिनमें से बेबी नाम की यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी 2 यात्रियों का नाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दौलत राम के बयानों पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!