कार व मोटरसाइकिल की भयानक टक्कर, एक की मौ\त

Edited By Urmila,Updated: 06 Oct, 2024 12:06 PM

horrible collision between car and motorcycle one dead

स्थानीय शहर से नाभा जाने वाली मुख्य सड़क पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ।

भवानीगढ़ (कांसल): स्थानीय शहर से नाभा जाने वाली मुख्य सड़क पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरजंट सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी हियाणा खुर्द नाभा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई बचितर सिंह और वह शुक्रवार 4 अक्टूबर को गांव कुलारा से अपना काम खत्म करके वहां से अपनी-अपनी मोटरसाइकिलों पर अपने घर गांव हियाणा खुर्द नाभा लौट रहे थे, जब वह भवानीगढ़ नाभा मुख्य मार्ग पर रंधावा पेट्रोल पंप गांव माझी के पास पहुंचे, तो भवानीगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने कथित लापरवाही से उनके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उसका भाई जमीन पर गिर पड़ा जिससे इस हादसे में उसके भाई बचितर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गुरजंट सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!