Tokyo Olympics में विजेता खिलाड़ी सम्मानित, हॉकी टीम के कप्तान को SP किया प्रोमोट

Edited By Vatika,Updated: 13 Aug, 2021 10:56 AM

hockey team captain sp promote

मुझे खाने का शौक नहीं, बल्कि खाना बनाने का शौक है। यह कहना है पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का।

चंडीगढ़(लल्लन यादव): मुझे खाने का शौक नहीं, बल्कि खाना बनाने का शौक है। यह कहना है पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह का।  उन्होंने यह बात टोक्यो ओलिम्पिक में पदक जीतने व भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के सम्मान समारोह में मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खाना बनाने का शौक है। इसलिए टोक्यो ओलिम्पिक में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाना चाहता हूं। 

उन्होंने कहा कि मेरे पास खाना बनाने का समय है, इसलिए आप सभी लोग विचार कर लें कि आप लोगों ने मेरे घर कब भोजन करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलिम्पिक में हॉकी खिलाडिय़ों ने पदक जीतकर 41 साल का सूखा समाप्त किया है। इसके साथ ही महिला टीम की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि भले ये पदक नहीं जीत सकी लेकिन भारत के लोगों का दिल जीता है। इसके साथ ही उन्होंने योग्यता के आधार पर पदक विजेता खिलाडिय़ों को ए ग्रेड की जॉब ऑफर की है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में स्पोर्ट्स को प्रोमोट करने के लिए कई नए स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स और स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है, जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस मौके पर महिला प्लेयरों ने हॉकी स्टिक पर हस्ताक्षर कर सी.एम. को भेंट की। समारोह में पंजाब के खेल मंत्री ने घोषणा की कि इंडिया हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को डी.एस.पी. से एस.पी. प्रोमोट किया गया है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलिम्पिक में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को ए-ग्रेड की जॉब दी जाएगी। उन्होंने खिलाडिय़ों को कहा कि अपने क्वालीफिकेशन सर्टीफिकेट लेकर पंजाब के चीफ सैक्रेटरी से मिलें। इसके साथ ही पंजाब के गर्वनर वी.पी. सिंह बदनौर ने कहा कि जो पदक विजेता खिलाड़ी पंजाब में पुलिस की जॉब नहीं कर चंडीगढ़ पुलिस में जॉब करना चाहते हैं तो उनको भी ऑफर है। उसे चंडीगढ़ पुलिस में जॉब दी जाएगी। 


मिल्खा सिंह के नाम से हर साल होगी गोल्फ चैम्पियनशिप : बदनौर
पंजाब के राज्यपाल वी.पी. बदनौर ने खिलाडिय़ों को कहा कि चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स प्रोमोट करने के लिए प्रशासन की तरफ से कई प्रयत्न किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में स्टेट ऑफ आर्ट शूटिंग अकादमी का निर्माण किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मिल्खा सिंह को याद करते हुए कहा कि मिल्खा सिंह गोल्फ खेलने के बड़े शौकीन थे। इसलिए चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हर साल मिल्खा सिंह के नाम से गोल्फ चैम्पियनशिप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओलिम्पिक में पंजाब के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने अपने गोल्ड मैडल को मिल्खा सिंह को समॢपत किया है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि मिल्खा सिंह कितने बड़े खिलाड़ी थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!