लोहियां पुलिस को मिली सफलता, नाजायज हथियार और हैरोइन सहित 3 व्यक्ति काबू

Edited By Mohit,Updated: 23 Nov, 2020 09:15 AM

heroin smugglers arrested

स्थानीय थाने की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना प्रमुख सुखदेव सिंह...............

लोहियां खास (मनजीत): स्थानीय थाने की पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना प्रमुख सुखदेव सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी द्वारा जालंधर फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर गांव यूसफरपुर आलेवाल बस स्टॉप के पास एक गाड़ी सवार तीन नौजवानों को नाजायज हथियार और हैरोइन सहित काबू कर लिया गया। 

एक 32 बोर रिवाल्वर, 6 जिंदा कारतूस और 150 ग्राम हैरोइन बरामद
उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख सुखदेव सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. बलविंदर सिंह और ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह द्वारा पुलिस पार्टी के साथ जालंधर फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग और गांव यूसफपुर आलेवाल के पास नाका लगाकर चैकिंग की जा रही थी कि मक्खू द्वारा हरियाणा नंबरी गाड़ी आ रही थी, जिसको रोककर तलाशी ली तो उसमें सवार तीन नौजवानों से एक 32 बोर रिवाल्वर, 6 जिंदा कारतूस और 150 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

आरोपियों की पहचान
आरोपियों की पहचान लाजर मसीह पुत्र शिंदा मसीह निवासी बजीदपुर थाना कुलगड़ी फिरोजपुर, रतन पुत्र पप्पू निवासी गांव कुंडा थाना सदर फिरोजपुर, गुरमीत सिंह उर्फ गैरी पुत्र मानत सिंह निवासी वार्ड नंबर आठ मल्लांवाला जिला फिरोजपुर के तौर पर हुई जिनके खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!