BSF को मिली बड़ी सफलता, भारत-पाक बॉर्डर से बरामद की करोड़ों की हैरोइन

Edited By Vatika,Updated: 31 Jan, 2023 02:08 PM

heroin recovered

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है ।

 फिरोजपुर (कुमार):  बी.एस.एफ. की 136 बटालियन ने  पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भेजे गए हेरोइन की 3 पैकेट फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर पर पकड़ने में सफलता हासिल की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है ।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जब बीएसएफ के तैनात जवानों ने बीओपी मब्बोंके एरिया में के फेंसिंग के साथ लगते खेतों में स्पेशल सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां पर उन्हें एक सफेद रंग का पॉलिथीन बैग मिला जिसमें से पीले रंग की टेप के साथ लपेटे हुए 3 पैकेट हेरोइन के मिले।

वहीं बीएसएफ द्वारा कब्जे में लेते कार्यवाही की जा रही है और बीएसएफ द्वारा इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह हेरोइन किन भारतीय तस्करों द्वारा मंगवाई गई थी ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!