जी.एस.टी. मोबाइल विंग की बड़ी कार्रवाही, करोड़ों रुपए की टैक्स पेनल्टी वसूली

Edited By Kalash,Updated: 21 Jun, 2022 12:23 PM

gst big action of mobile wing

राज्य जी.एस.टी विभाग के मोबाइल विंग ने अप्रैल और मई माह के दौरान 36.62 करोड़ रुपए

लुधियाना (सेठी): राज्य जी.एस.टी विभाग के मोबाइल विंग ने अप्रैल और मई माह के दौरान 36.62 करोड़ रुपए की पेनल्टी कर चोरों से वसूली। बता दिया जाए, कि यह राशि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 70 फीसदी अधिक है, जबकि विभाग ने अप्रैल और मई 2021 के दौरान लगभग 21 करोड़ की पेनल्टी वसूली थी। मोबाइल विंग ने दर्ज मामलों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि की है। 

PunjabKesari

विभाग ने अप्रैल और मई 2022 के दौरान 1,568 मामले दर्ज किए, जबकि पिछले साल इन महीनों में 1,054 मामले दर्ज किए गए थे। अधिक जानकारी देते हुए, राज्य जी.एस.टी. विभाग के एडिशनल कमिश्नर विराज एस तिडके ने बताया कि पिछले दो महीनों के दौरान मोबाइल विंग द्वारा एंटी इवेजन अभियानों और जुर्माना एकत्र करने की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि यह बदलाव मोबाइल विंग में अधिकारियों व कर्मचारियों की वृद्धि , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद, टेक्नोलॉजी का व्यापक उपयोग, वरिष्ठ अधिकारियों का समर्थन और कर चोरों को न बख्शने के लिए राज्य सरकार के नए दिशानिर्देश के कारण ही आया है। अधिक जानकारी देते हुए बताया कि “लुधियाना, शंभू, पटियाला, जालंधर और अन्य डिवीजनों की मोबाइल विंग टीमें ने कर चोरी के मामलों के लिए चौबीसों घंटे कार्य कर रही हैं और संदिग्ध ट्रांसपोर्टरों व संलिप्त व्यक्तियों और किसी भी प्रकार का गलत कार्य पर कड़ी नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों से स्पष्ट निर्देश के साथ और सरकार का चोरी को लेकर जीरो टॉलरेंस के कारण ही आज फर्जी बिलिंग और कर चोरी की गतिविधियों में भारी कमी देखने को मिल रही है।

PunjabKesari

मोबाइल विंग विभाग ने हाल ही में दर्जनों "क्रैक डाउन" ऑपरेशन किए है
राज्य जी.एस.टी. विभाग एनफोर्समेंट डायरेक्टर एच.पी.एस. गौत्रा ने बताया कि मोबाइल विंग लुधियाना, शंभू और पटियाला, जालंधर, और अमृतसर टीमों ने लुधियाना के 3 लुधियाना में ट्रांसपोर्टरों के गोदामों पर लगातार छापेमारी की है, जो कर चोरी में लिप्त थे। इसके साथ लुधियाना के दो अन्य बड़े व्यापारियों घरानों की इंपेक्शन की गई। इसके अलावा पटियाला और शंभू में, 82 लोगों को हिरासत में लेकर 2.10 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!