Edited By Urmila,Updated: 07 Oct, 2023 11:46 AM
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गांव वांद्र जटाना किसी लड़ाई झगड़े के संबंध में सिविल अस्प्ताल में उपचाराधीन था।
कोटकपूरा : सिविल अस्पताल की एमरजैंसी में तैनात डाक्टर की ओर से एम.एल.आर. काटने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस विभाग की ओर से उसे रंगे हाथ काबू करने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह वासी गांव वांद्र जटाना किसी लड़ाई झगड़े के संबंध में सिविल अस्प्ताल में उपचाराधीन था। उसकी पत्नी ने डाक्टर को एम.एल.आर. काटने की विनती की तो डाक्टर ने कथित तौर पर 10 हजार रुपए की मांग की, जिसके बाद पीड़ित की पत्नी हरपिंदर कौर ने विजिलेंस विभाग से संपर्क किया।
इस दौरान अमृतपाल सिंह डी.एस.पी. विजिलेंस फरीदकोट के नेतृत्व में टीम ने डाक्टर विक्रम को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। गुरमीत सिंह एस.एस.पी. विजिलेंस फिरोजपुर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि डाक्टर को अदालत में पेश करके उसका पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी मामला दर्ज करने वाली प्रक्रिया मुकम्मल की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here