पंजाब सरकार का इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, Notification जारी, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 30 Nov, 2024 09:01 AM

good news for employees

नौकरी करने वालों के लिए वेतन की न्यूनतम दरें बढ़ा दी गई हैं।

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार के श्रम विभाग द्वारा एक नोटीफिकेशन जारी कर कारखानों, आफिसों, संस्थाओं में नौकरी करने वालों के लिए वेतन की न्यूनतम दरें बढ़ा दी गई हैं।

28 नवम्बर, 2024 को जारी नोटिफिकेशन में 1 सितम्बर 2024 से लागू किया है जिसके मुताबिक अब राज्य में अनस्किल्ड (चपड़ासी, चौकीदार, हैल्पर आदि) को 10,996.04 रुपए मासिक और 422.92 रुपए रोजाना, सैमी स्किल्ड को (अनस्किल्ड के पद पर 10 साल का अनुभव या नया आई.टी. व डिप्लोमा धारक) 11,776.04 रुपए मासिक और 452.92 रोजाना,  स्किल्ड (सैमी स्किल्ड पद पर 5 वर्ष का अनुभव, लोहार, इलैक्ट्रीशियन आदि) को 12,673.04 रुपए मासिक और 487.42 रोजाना देने होंगे।

स्किल्ड (ग्रैजुएट तकनीकी डिग्री धारक ट्रक डाइवर, क्रेन ड्राइवर आदि) को 13,705.04 रुपए मासिक अथवा 527.11 दैनिक, स्टाफ श्रेणी ए (पोस्ट ग्रैजुएट, एम.बी.ए. आदि) को 16, 166.04 रुपए मासिक, स्टाफ कैटेगरी बी (ग्रैजुएट) को 14,496.04, स्टाफ कैटेगरी सी (अंडर ग्रैजुएट) 12,996.04 रुपए मासिक, स्टाफ कैटेगरी डी (10वीं पास) को 11,796.04 रुपए मासिक देना तय किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!