NEET की परीक्षा में कम अंक आने पर 18 वर्षीय युवती ने पंखे से लटककर की खुदकुशी

Edited By Mohit,Updated: 18 Oct, 2020 05:33 PM

girl suicide case

स्थानीय गीता कालोनी की एक 18 वर्षीय युवती ने नीट परीक्षा में नंबर कम आने पर आज पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

जगराओं (भंडारी): स्थानीय गीता कालोनी की एक 18 वर्षीय युवती ने नीट परीक्षा में नंबर कम आने पर आज पंखे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका मानसी शर्मा (18) सुपुत्री जगदीश पाल शर्मा वासी गीता कालोनी जगराओं बहुत ही होनहार छात्रा थी। मैट्रिक में पंजाब में टॉपर तथा +2 में जगराओं तहसील में टॉपर थी। वह डाक्टर बनना चाहती थी। उसने नीट का टेस्ट दिया था परन्तु किसी कारण वश उसमें कम अंक प्राप्त होने पर आज रविवार लगभग 1:30 बजे घर के ऊपर चुवारे मं पंखे के साथ लटक कर खुदकुशी कर ली। 

एस.एच.ओ सिटी इंस्पेक्टर निधान सिंह ने बताया कि युवती का शव बरामद करके सिविल अस्पताल जगराओं में पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। मृतक युवती के पिता जगदीश पाल शर्मा तथा माता कमल शर्मा दोनों सरकारी अध्यापक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!