Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Mar, 2023 10:46 AM

पूर्व खाद्य और आपूर्ति मंत्री तथा सीनियर कांग्रेसी नेता भारत भूषण आशु कई महीनों बाद जेल से रिहा हो गए।
पटियाला: पूर्व खाद्य और आपूर्ति मंत्री तथा सीनियर कांग्रेसी नेता भारत भूषण आशु कई महीनों बाद जेल से रिहा हो गए। उनको माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से जमानत दी गई है। उनकी रिहाई मौके पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अमरिन्द्र सिंह राजा वड़िंग, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महेन्द्रा सहित कई सीनियर कांग्रेसी नेता पहुंचे।
भारत भूषण आशु केंद्रीय जेल पटियाला से बाहर आने के बाद सबसे पहले गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब में नतमस्तक हुए। गुरु घर से बाहर आने के बाद आशु ने कहा कि उनको कानून पर पूरा भरोसा है। बुरा दौर गुजर गया और सच्चाई की जीत होगी। उसके बाद उन्होंने श्री काली माता मंदिर में माथा टेका। उन्होंने किसी अन्य तरह के सवाल का जवाब देने से टाल मटोल की और गाड़ी में बैठ कर चले गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here