पंजाब में बड़ी घटना! कांग्रेसी नेता की गाड़ी पर फायरिंग

Edited By Urmila,Updated: 12 Oct, 2024 02:01 PM

firing on congress leader s car

पूर्व कांग्रेस विधायक और लुधियाना जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़ की गाड़ी पर फायरिंग की गई है।

लुधियाना (हितेश, राज) : पूर्व कांग्रेस विधायक और लुधियाना जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़ की गाड़ी पर फायरिंग की गई है। हालांकि फायरिंग के वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। फायरिंग के कारण गाड़ी का शीशा टूट गया है और सीट पर गोली के निशान साफ ​​नजर आ रहे हैं। गाड़ी से एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़ फिलहाल साउथ सिटी एरिया स्थित जनपथ में रह रहे हैं और उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी में गोली लगी है।  उन्हें लगा कि गाड़ी का शीशा टूटा है लेकिन जब उन्होंने गाड़ी खोली तो सीट पर गोली लगी थी। इसकी सूचना थाना सराभा नगर पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!