Property Dealer के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में डर का माहौल

Edited By Vatika,Updated: 01 Feb, 2024 10:06 AM

firing at property dealer house

दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्की पटियाल गैंगस्टर भूपि के गिरोह का सदस्य बताया जाता है।

नया गांव: मुल्लांपुर गरीब दास के प्रॉपर्टी डीलर जसवीर सिंह उर्फ काका के घर देर रात गोलियों से हमला किया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद डी.एस.पी. धर्मवीर पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस ने जसवीर सिंह के बयानों पर लक्की पटियाल सहित दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लक्की पटियाल गैंगस्टर भूपि के गिरोह का सदस्य बताया जाता है।

मुल्लांपुर गरीबदास में जसवीर सिंह उर्फ काका प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। उसे विदेश में रहने वाले लक्की पटियाल का फोन आया और उसने एक करोड़ रुपए की मांग की। इसके बाद देर रात दो मोटरसाइकिल पर युवक आए और उसके घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग में घर के अंदर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी का शीशा टूट गया। वहीं घर के दरवाजे पर तीन और गाड़ी पर एक गोली का निशान मिला है।

डी.एस.पी. और एस.एच.ओ. पहुंचे न्यू चंडीगढ़ के डी.एस.पी. धर्मवीर सिंह, एस.एच.ओ. सतविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगेसी. सी. टी. वी. कैमरों की फुटेज चैक कर रही है। एरिया के मोबाइलों का डम्प की भी जांच की जा रही है। वहीं, मोहाली से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने सैम्पल एकत्रित कर अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने एरिया में नाकाबंदी कर दी है। वहीं, पुलिस दावा कर रही है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

वारदात से लोगों में डर का माहौल
वहीं, डी.एस.पी. धर्मवीर सिंह का कहना हैकि पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। डी.एस.पी. धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुल्लापुर गरीबदास में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर जसवीर को विदेश से गैंगस्टर लक्की पटियाल की कॉल आई थी। उसने एक करोड़ रुपए की मांग की। वहीं, यह मांग एक दिन पहले की गई थी। अगले दिन की रात दो मोटरसाइ‌किल पर युवक आए और घर पर गोलियां चला दी। लक्की पटियाल सहित दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!