Delhi Violence: दीप सिद्धू को लेकर किसान नेता पंधेर का बड़ा बयान

Edited By Vatika,Updated: 27 Jan, 2021 04:32 PM

farmer leader pander speak on delhi violence

किसानों की गणतंत्र दिवस परेड दौरान लाल किले पर हुई घटना के बाद किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता स्वर्ण सिंह पंधेर का बड़ा बयान सामने आया है।

जालंधरः किसानों की गणतंत्र दिवस परेड दौरान लाल किले पर हुई घटना के बाद किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता स्वर्ण सिंह पंधेर का बड़ा बयान सामने आया है। 

PunjabKesari

पंधेर ने कहा कि दीप सिद्धू की सोची समझी साजिश के तहत किसानों को लाल किले तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला की तरफ जाने की कोई योजना नहीं थी बल्कि तय रूट पर ही परेड निकाली जानी थी। पंधेर ने कहा कि दीप सिद्धू ने इस मामले में भूमिका निभाई तथा युवकों को लाल किले की तरफ ले गया। उन्होंने यह भी कहा कि लाल किले पर जो भी हुआ उसके पीछे दीप सिद्धू की दिमाग की चाल है।

PunjabKesari

इससे पहले राजेवाल ने कहा था कि दीप सिद्धू आर.एस.एस. का बंदा है, जिस कारण उसकी तरफ से किसानों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि दीप सिद्धू बाकायदा आर.एस.एस. से ट्रैनिंग लेकर आया है। राजेवाल ने कहा कि वह वाहेगुरु का शुक्राना करते हैं कि किसानों के साफ़ सुथरे आंदोलन में से यह गंद बाहर निकल गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!