रेल रोको आंदोलन दौरान किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 18 Oct, 2020 10:55 AM

farmer dies of heart attack during rail stop movement

उन्होंने बताया कि मृतक किसान 3 एकड़ जमीन का मालिक था। उन पर 12 लाख रुपए के करीब कर्ज़ था। अभी मृतक किसान की देह को सिविल अस्पताल...

मानसा (सन्दीप मित्तल): आज रेल रोको आंदोलन दौरान रेलवे स्टेशन मानसा पर शाम 4 बजे के करीब गांव गड़द्दी के किसान की दिल का दौरा पड़ने कारण मौत हो गई। किसान नेता गोरा सिंह ने बताया कि इस गाँव का किसान जगराज सिंह सुपुत्र महेन्दर सिंह किसान मोर्चो में शामिल होने के लिए आया था। शाम 4 बजे के करीब उसकी तबियत खराब होने पर इलाज के लिए लड़ जाया गया परन्तु डाक्टरी जांच में वह मृतक पाया गया।

उन्होंने बताया कि मृतक किसान 3 एकड़ जमीन का मालिक था। उन पर 12 लाख रुपए के करीब कर्ज़ था। अभी मृतक किसान की देह को सिविल अस्पताल, मानसा की मोरचरी में रखा गया है। उन्होंने मांग की कि मृतक किसान जगराज सिंह के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवज़ा, सारा कर्ज़ माफ और एक पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी दी जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!