Edited By Urmila,Updated: 18 Feb, 2024 01:36 PM
पंजाब के जिला होशियारपुर के इलाका नसराला में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है।
होशियारपुर/नसराला (वरिंदर पंडित): होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने दो लुटेरों का एनकाउंटर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, नसराला के पास पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरे घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि दोनों लुटेरों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल लुटेरों को होशियारपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
मुठभेड़ के दौरान घायल हुए युवकों की पहचान आकाश पुत्र अशोक कुमार पथरां कॉलोनी जालंधर, मोहन उर्फ मंदीप निवासी गुरु अमरदास नगर जालंधर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों युवक वही हैं, जिन्होंने हथियार के बल पर रिलायंस पंप और दसूहा पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here