डेरे पर 20-22 वर्षों से इस तरह से हो रही थी बिजली चोरी, पावरकॉम ने लिया एक्शन

Edited By Urmila,Updated: 18 May, 2022 04:17 PM

electricity theft was happening in this way

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से बिजली चोरी रोकने के लिए आधिकारियों की सख्त हिदायतों पर बिजली चोरी की जानकारी देने के लिए जारी किए नंबर का प्रभाव देखने को मिल रहा ...

संगरूर (विजय कुमार सिंगला): मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की तरफ से बिजली चोरी रोकने के लिए आधिकारियों की सख्त हिदायतों पर बिजली चोरी की जानकारी देने के लिए जारी किए नंबर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। विभाग की तरफ से राज्य में अब रोजमर्रा ही बड़े स्तर पर बिजली चोरी पकड़ी जा रही है। इसी के अंतर्गत ही पावरकॉम की इन्फोर्समेंट शाखा के सीनियर एक्सियन सुखवंत सिंह धीमान की तरफ से एक धार्मिक डेरो में बिजली चोरी पकड़ी गई, जहां 20-22 वर्षों से बिजली का मीटर ही नहीं लगा हुआ था परन्तु डेरे अंदर बड़ी संख्या में ए.सी., कूलर, लाईटों का प्रयोग दिन-रात होता है।

एक्सियन धीमान ने बताया कि उनके संगरूर दफ्तर अधीन पड़ते पातड़ां शहर में बस अड्डे नजदीक एक डेरा 'बाबा सोटे वाला' में बिजली चोरी होने बारे किसी की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी किए नंबर पर शिकायत की गई जिसके चलते विभाग के उच्च आधिकारियों की तरफ से इसकी चैकिंग उनकी ड्यूटी लगाई गई। उन्होंने बताया कि इन्फोर्समेंट की टीम की तरफ से जब डेरे में पहुंच कर जांच शुरू की गई तो पता लगा कि यहां बिजली का कोई मीटर ही नहीं लगा था और पिछले 20-22 वर्षों से डेरे की सारी सप्लाई बिजली की कुंडी लगाकर चल रही है। उन्होंने बताया कि जांच दौरान मूलभूत तौर पर सामने आया कि डेरों का बिजली का लोड लगभग 17 किलोवाट बनता है। बिजली चोरी को लेकर जहां विभाग की तरफ से डेरो के मौजूदा महंत खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है वहीं 9 लाख से अधिक भी किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!