शिक्षा मंत्री सिंगला के चाचा ने AAP का थामा दामन

Edited By Tania pathak,Updated: 09 Feb, 2021 09:37 AM

education minister singla s uncle joins aap

शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के चाचा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

चंडीगढ़ (रमनजीत): शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के चाचा ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। सोमवार को पार्टी के पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह की मौजूदगी में भगवान दास सिंगला ने ‘आप’ का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वालों में फतेहगढ़ साहिब से हरनेक सिंह दिवाना भी शामिल हैं, जो बस्सी पठाना क्षेत्र में राजनीतिक रूप से सक्रिय रहे हैं और चुनाव भी लड़ चुके हैं।

पार्टी में शामिल होने वालों में मोहाली से ब्राह्मण सभा के सचिव चेतन मोहन जोशी, पटियाला से भगवान दास सिंगला (जो शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के चाचा हैं), जस्टिस अमर नाथ (सेवानिवृत्त) व पंचायती राज विभाग से अतिरिक्त निदेशक पद से सेवामुक्त हुए जे.पी. सिंगला व दर्जनों अन्य शामिल हैं। पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए पार्टी प्रभारी जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!