हैरोइन का नशा कर रहा हैड कांस्टेबल स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार

Edited By Des raj,Updated: 16 Aug, 2018 08:23 PM

drug addict head constable arrested with swift

थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार में नशा कर रहे एक हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर उससे 1 ग्राम हैरोइन व नशा करने वाला सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कपूरथला(भूषण):थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार में नशा कर रहे एक हैड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर उससे 1 ग्राम हैरोइन व नशा करने वाला सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पैक्टर हरगुरदेव सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव भीला कोठी से कच्चे रास्ते कांजली की ओर गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान पुलिस टीम ने कांजली पुल से 300 मीटर पीछे एक स्वीफट कार नंबरी पीबी 09 एई 4566 में एक युवक को नशा का सेवन करते हुए देखा जिस ने पुलिस टीम को देखते हुए अपना हाथ में पकड़ी नशीली वस्तु तथा सामान गाड़ी में ही फंैक कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को कार सहित काबू कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मनमोहन सिंह पुत्र बाग सिंह निवासी गांव रायपुर राईया थाना ढिलवा आरोपी ने बताया कि वह कपूरथला पुलिस में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे तथा पुलिस टीम की एमटी ब्रांच में बिल क्लर्कलगा हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर कार में से एक ग्राम हैरोइन पीने के लिए काम आने वाला लाइटर, प्लास्टिक की छोटी पाइप भी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!