केजरीवाल समस्याओं का समाधान बाहर न ढूंढें: राणा गुरजीत सिंह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Nov, 2017 10:00 PM

do not find solutions to kejriwals problems rana gurjeet singh

पंजाब के ऊर्जा और सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कहा कि वह अपनी समस्याओं का समाधान दिल्ली से बाहर ढूंढने की कोशिश न करें। सिंह ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा को दोषी ठहराने के लिए...

चंडीगढ़: पंजाब के ऊर्जा और सिंचाई मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कहा कि वह अपनी समस्याओं का समाधान दिल्ली से बाहर ढूंढने की कोशिश न करें। 

सिंह ने दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब और हरियाणा को दोषी ठहराने के लिए केजरीवाल द्वारा की जा रही कोशिशों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के कारण अन्य हैं क्योंकि पराली के धुएं का इस प्रदूषण में 25 प्रतिशत हिस्सा भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस के अलावा पराली का धुआं सिर्फ कुछ समय के लिए ही समस्या पैदा करता है जबकि दिल्ली प्रदूषण की गंभीर समस्या से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी इस समस्या में पंजाब और हरियाणा को शामिल करके अपनी गलतियों को दूसरों के सिर पर थोपने की कोशिश कर रहे हैं जिससे दिल्ली के लोगों का ध्यान असली समस्या से हटाया जा सके। 

दिल्ली के प्रदूषण के बड़े स्रोतों का पता लगाने और इनका समाधान ढूंढने की कोशिश करने संबंधी परामर्श देते हुए उन्होंने केजरीवाल से कहा कि दिल्ली की समस्या का हल पंजाब या हरियाणा में नहीं बल्कि दिल्ली में ही है और कारूरत है कि वह इस बात को समझें। सिंह ने कहा कि बीजिंग ओलंपिक से पहले चीन में भी बहुत धुआं और प्रदूषण था और वहां की सरकार ने कृत्रिम बारिश जैसी आधुनिक वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग से इस समस्या का समाधान किया था। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली सरकार ऐसे समाधान अपनाने की जगह दूसरे राज्यों पर दोष लगाने की कोशिश क्यों कर रही है? 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!