प्रेमजाल में फंसा नाबालिगा से घिनौनी हरकत, मामला कर देगा हैरान

Edited By Kalash,Updated: 25 May, 2024 03:46 PM

disgusting behavior with a minor trapped in love trap

फाजिल्का जिले की सीतो गुन्नो तहसील क्षेत्र के एक गांव से शर्मनाक मामला सामने आया है।

फाजिल्का : फाजिल्का जिले की सीतो गुन्नो तहसील क्षेत्र के एक गांव से शर्मनाक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर नाबालिग लड़की से रेप किया। इसके बाद वह उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर ले गया और यहां उसने उसे बेचने की कोशिश की। इस मामले की सूचना जी.आर.पी. पुलिस ने परिजनों को दी। 

पीड़िता को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती 15 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उनके गांव की रहने वाली महिला के घर मलोट निवासी उसका भाई आता जाता था। उस युवक ने लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। गत दिन उक्त युवक ने अपने दोस्तों को गांव भेज कर उसे वहां बुलाया। इस दौरान उक्त युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीली दवा मिला कर उसे पिला दी और उस युवक के पास ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब उसे होश आया तो उक्त युवक उसे श्रीगंगानगर ले जा रहे थे। लड़की ने आरोप लगाए हैं कि वह युवक उसे गंगानगर में बेचना चाहते थे।  

वहीं श्रीगंगानगर की जीआरपी पुलिस द्वारा पीड़िता के परिवार को उसकी सूचना दी। इसके बाद वह उसे श्रीगंगानगर से अबोहर लाए और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वह पीड़िता के बयान दर्ज करेंगे और उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!