Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Nov, 2021 04:16 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध पंजाब में मानहानि का केस दर्ज किया गया है।
चंडीगढ़ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध पंजाब में मानहानि का केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ यह केस सीनियर कांग्रेसी नेता जैजीत सिंह जौहल ने दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार जैजीत सिंह जौहल ने यह केस भटिंडा कोर्ट में दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब दौरे दौरान बठिंडा में व्यापारियों के लिए 2 बड़े ऐलान किए। इन ऐलानों में उन्होंने पंजाब के किसानों से कहा था कि वह राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही राज्य में से इंस्पैक्टरी राज खत्म कर देंगे। इसी के चलते उन्होंने यह भी कहा था कि वह 'जोजो टैक्स' को भी राज्य में से खत्म कर देंगे। इस दौरान बठिंडा में अपने बयान में केजरीवाल ने कांग्रेसी नेता जैजीत जौहल पर गंभीर आरोप लगाए थे। तब जैजीत जौहल ने अरविंद केजरीवाल द्वारा उनके ऊपर की गई टिप्पिणयों पर मानहानि केस दायर करने की धमकी दी गई थी। इसलिए जैजीत जौहल ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उनके खिलाफ बयानबाजी करने और उन पर गंभीर आरोप लगाने पर बठिंडा कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here