CLP की बैठक में बड़ा फैसला: हाईकमान पर छोड़ा CM चुनने का फैसला

Edited By Tania pathak,Updated: 18 Sep, 2021 08:38 PM

decision to choose cm left on high command

पंजाब की सियासत में एक बड़े उलटफेर के बाद विधायक दल की बैठक में बड़ा....

चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में एक बड़े उलटफेर के बाद विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। मिली जानकरी के अनुसार बैठक में हाईकमान पर अगला मुख्यमंत्री चुनने का फैसला छोड़ा गया है।  इस बैठक के बाद वेरका ने कहा कि पंजाब का अगला मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार सोनिया गांधी को दिया गया है। 

इस मीटिंग में हरीश रावत, अजय माकन और 78 विधायक मौजूद थे। माकन ने बताया कि इस मीटिंग दौरान दो संकल्पों पर सहमति बनाई गई। पहला संकल्प मेरी तरफ से पेश किया गया था जिसमें कैप्टन के कार्यकाल की सराहना करते उनका धन्यवाद किया गया और वहीं दूसरा संकल्प ब्रह्म महिंद्रा की तरफ से पेश किया गया। ब्रह्म महिंद्रा द्वारा पेश किए गए संकल्प में कहा गया कि मुख्यमंत्री चेहरे के लिए कांग्रेस हाईकमान जो भी फैसला लेगी वह हमें मंजूर होगा। जिक्रयोग्य है कि नवजोत सिंह सिद्धू, विधायक सुखजिंद्र रंधावा, प्रताप बाजवा या फिर सुनील जाखड़ में से किसी एक के नाम पर मुख्यमंत्री बनाने की मोहर लग सकती है।

लंबे समय से चल रही खींचतान 
सूत्रों के अनुसार इस रेस में दो लोगों का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इनमें नवजोत सिंह सिद्धू और सुनील जाखड़ का नाम शामिल है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया है जिसके बाद पंजाब के डिप्टी सीएम के चर्चे भी तेज हो गए है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि जाखड़ को मुख्यमंत्री के बाद सिद्धू को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। फिलहाल इस पर फैसला अब हाईकमान ही करेगी। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!