जब ATM का सायरन बजने से DC दफ्तर में मच गया हड़कंप... सामने आया सच तो उड़े होश

Edited By Kalash,Updated: 31 Aug, 2024 10:59 AM

dc office atm siren

डी.सी. ऑफिस में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एस.डी.एम-1 डॉ. जय इंद्र सिंह के ऑफिस के बाहर लगे ए.टी.एम. का सायरन एकाएक बजने लगा।

जालंधर : डी.सी. ऑफिस में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एस.डी.एम-1 डॉ. जय इंद्र सिंह के ऑफिस के बाहर लगे ए.टी.एम. का सायरन एकाएक बजने लगा। सायरन बजते ही काम्पलेक्स में तैनात पुलिसकर्मी और आमजन तुरंत ए.टी.एम. के समीप पहुंचे और उन्होंने ए.टी.एम. को घेर लिया परंतु ए.टी.एम. अंदर खाली दिखा। लेकिन सायरन लगातार 15 बजता ही रहा, जिसको लेकर पुलिस कर्मचारियों ने बैंक को इस संबंधी सूचित किया।

जब बैंक कर्मी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चूहों ने ए.टी.एम की तारों को काट दिया था, जिस कारण सायन बजने लगा। बैंक कर्मियों ने ए.टी.एम. को पब्लिक के लिए बंद कर दिया, जिसे दुरुस्त करने के बाद चालू किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक कांपल्केस में रोजाना आने वाले सैंकड़ों लोगों और सरकारी कर्मचारियों की सहूलियत को लेकर जिला प्रशासन ने पिछले महीनों ही उक्त ए.टी.एम. को यहां लगाने की मंजूरी दी थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!