Edited By swetha,Updated: 04 Feb, 2019 04:20 PM
महाराष्ट्र में गुरुद्वारों पर सरकार के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद पर आप नेता हरपाल चीमा ने बड़ा बयान दिया है।
संगरूरःमहाराष्ट्र में गुरुद्वारों पर सरकार के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद पर आप नेता हरपाल चीमा ने बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरुद्वारों पर आर.एस.एस. का कब्जा करवाया है। अब लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए अकाली दल भाजपा के खिलाफ बोल रहा है। चीमा ने मनजिंद्र सिंह सिरसा को भी आर.एस.एस. का सदस्य बताया। उन्होंने विरसा सिंह वल्टोहा पर लगे हत्या के आरोपों पर कहा कि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।