Edited By Tania pathak,Updated: 26 Jul, 2020 12:08 PM
शनिवार शाम को वह कमरे में पिज्जा तैयार कर रहा था कि अचानक सिलेंडर को आग लग गई और सारा परिवार...
लुधियाना (राज): गोबिंद नगर में शनिवार शाम को एक घर में सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने का धमाका इतनी ज़ोर के साथ हुआ कि इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। धमाके से सिलेंडर के परखच्चे उड़ गए। अच्छी बात यह रही कि हादसे में किसी का भी जानी नुक्सान होने से बचाव हो गया।
जानकारी मुताबिक गोबिंद नगर की गली नंबर -14 में प्रभदीप सिंह रहता है। उसने घर के अंदर ही पिज्जा बनाने का काम शुरू किया है, जोकि आर्डर पर होम डिलीवरी करते हैं। शनिवार शाम को वह कमरे में पिज्जा तैयार कर रहा था कि अचानक सिलेंडर को आग लग गई और सारा परिवार जान बचाता हुआ बाहर की तरफ भागा तो कमरे के अंदर ही सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने कारण धमाका इतनी ज़ोर के साथ हुआ कि छत में दरारें पड़ गई और कमरो में पड़ा सामान जल गया।