Edited By Kamini,Updated: 09 May, 2023 04:14 PM
निकटवर्ती गांव गोनियाना में एक घर में खाना बनाते समय लीकेज के कारण सिलेंडर फटने का समाचार मिला है।
श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना) : निकटवर्ती गांव गोनियाना में एक घर में खाना बनाते समय लीकेज के कारण सिलेंडर फटने का समाचार मिला है। धमाके की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना सोमवार गत रात्रि की बताई जा रही है।
जानकारी देते हुए घर के मालिक मजदूर सतपाल पुत्र महंगा राम ने बताया कि वह रात को अपने बेटे के साथ घर में गैस सिलेंडर पर खाना तैयार कर रहा था। अचानक सिलेंडर लीक हो गया और कुछ पलों में ही धमाका हो गया। जिस कारण घर में आग लग गई। धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि मकान की कच्ची छत तक उड़ गई। उन्होंने जैसे-तैसे घर से बाहर निकल अपनी जान बचाई। घर में वो दोनों पिता-पुत्र ही रहते हैं। इस धमाके में उनका टीवी, फ्रिज, कूलर, बैड, अलमारी सहित अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here