लुधियानाः अढ़ाई करोड़ की हैरोइन के साथ प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 25 Jan, 2020 09:25 PM

couple arrested with heroin

स्पैशल टास्क फोर्स लुधियाना टीम ने एक प्रेमी जोड़े को अढ़ाई करोड़ की हैरोइन के साथ गिरफ्तार............

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स लुधियाना टीम ने एक प्रेमी जोड़े को अढ़ाई करोड़ की हैरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। जिस संबंधी आज एस.टी.एफ के लुधियाना फिरोजपुर रेंज के इंचार्ज हरबंस सिंह ने जानकारी देते बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक व्यक्ति व महिला कार में सवार होकर साहनेवाल में अपने ग्राहकों को हैरोइन की सप्लाई करने आ रहे है। जिस पर सफेद रंग की कार को चैकिंग के लिए रोका गया जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 560 ग्राम हैरोइन, एक इलैट्रोनिक कांटा व 60 खाली लिफाफे बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ मोहाली एस.टी.एफ पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस एक्ट के तहित मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी गई है।

कई सालों से रह रहे दोनों साथ, कई मामले दर्ज
इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर अमितप्रीत व महिला लक्षमी सिंह पिछले कई सालों से साथ काम कर रहे जिनके आपस में संबंध है। दोनों लंबे समय से नशा तस्करी का काम करते है जब कि महिला तस्कर को एस.टी.एफ की टीम ने 2 साल पहले एक करोड़ की हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था जो करीब 8 महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आई है जबकि अमितप्रीत पिछले 14 सालों से नशा करने का आदी है। जिस पर नाभा में भी एक नशा तस्करी का मामला दर्ज है। आरोपियों ने बताया कि वह दोनों दोराहा में किराए का कमरा लेकर इकठे रह रहे है और यह हैरोइन की खेप वह दोनों दिल्ली से नीगरो से थोक के भाव में सस्ते रेट में खरीद कर लाए है। लुधियाना के आस पास गांव में अपने ग्राहकों को परचून में महंगे दाम में बेचने जा रहा रहे थे। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा तांकि उनके बाकी साथियों का भी पता लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!