पठानकोट में 99 लोग कोरोना पॉजिटिव, 152 डिस्चार्ज

Edited By Mohit,Updated: 25 Sep, 2020 05:59 PM

coronavirus 99 positive case

जिला पठानकोट में शुक्रवार को 99 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि...........

पठानकोट (आदित्य): जिला पठानकोट में शुक्रवार को 99 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर जुगल किशोर ने बताया कि इनमें से 7 लोग अन्य जिलों से संबंधित होने के कारण पठानकोट से संबंधित 92 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि एक 65 वर्षीय सुंदर नगर निवासी महिला की सिविल अस्पताल पठानकोट, एक 64 वर्षीय गांव थरियाल निवासी व्यक्ति की निजी अस्पताल अमृतसर, एक 60 वर्षीय संत विहार मिशन रोड निवासी व्यक्ति की निजी अस्पताल अमृतसर में मृत्यु हो जाने के चलते आज 3 लोगों की मृत्यु होने से, पठानकोट में कुल मृतकों की संख्या 62 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 152 लोगों को कोरोना रिकवर होने के चलते डिस्चार्ज करके उनके घरों को भेज दिया गया है। अभी तक 896 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। 

उन्होंने बताया कि अभी तक पठानकोट में कुल 3305 संक्रमित लोग सामने आए हैं। जिनमें से 2272 लोग रिकवर होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। 971 लोगों का विभिन्न आइसोलेशन केंद्रों तथा निजी घरों में एकांतवास के दौरान इलाज चल रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!