दोषी पुलिस अफसरों को पूरी सजा भुगतनी चाहिए: सुखबीर

Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2019 12:42 PM

convicted police officers should face full punishment sukhbir

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज सिख नौजवानों को फर्जी मुठभेड़ में मारने के दोषी पुलिस अधिकारियों की शीघ्र रिहाई की सिफारिश करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सख्त निंदा की।

चंडीगढ़(अश्वनी): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज सिख नौजवानों को फर्जी मुठभेड़ में मारने के दोषी पुलिस अधिकारियों की शीघ्र रिहाई की सिफारिश करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सख्त निंदा की।

एक प्रैस बयान में सुखबीर ने कहा कि क्या यह सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा सिख भाईचारे को दिया गया उपहार है? उन्होंने कहा कि इन पुलिस अधिकारियों को बेरहमी से कत्ल करने के दोष में अदालत द्वारा सजा दी गई थी तथा कई मामलों में इन्होंने सजा का चौथाई भाग भी नहीं भुगता है। फिर किस आधार पर कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने इन पुलिस अधिकारियों की रिहाई की सिफारिश की है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई न्याय तथा सभ्य समाज के नियमों के भी खिलाफ है।

यदि अदालतों द्वारा सुनाए फैसलों के खिलाफ जाकर इस तरह कातिलों को रिहा किया जाएगा तो इससे समूची न्यायिक प्रक्रिया का मजाक बनेगा।बादल ने कहा कि इससे पहले इस साल कांग्रेस सरकार ने उन चार पुलिस अधिकारियों की शीघ्र रिहाई की सिफारिश की थी, जिन्होंने पदोन्नति लेने के लिए 199& में एक सिख नौजवान को झूठा पुलिस मुकाबला बनाकर मार दिया था। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिस अधिकारियों को सी.बी.आई. की एक विशेष अदालत द्वारा उम्रकैद की सजा दी गई थी परंतु सरकार द्वारा उन्हें राहत दी जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!