बलविंदर सिंह हत्याकांड मामले की जांच NIA को सौंपी

Edited By Vatika,Updated: 28 Jan, 2021 03:47 PM

comrade balwinder singh

जिला तरनतारन के कस्बा भीखीविंड में 16 अक्तूबर 2020 की सुबह शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या कर दी गई

तरनतारन(रमन): जिला तरनतारन के कस्बा भीखीविंड में 16 अक्तूबर 2020 की सुबह शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या कर दी गई थी, इस हत्या के बाबत पुलिस ने मामला दर्ज कर करीब 14 आरोपियों के गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन कश्मीरी आतंकवादियों और दोनों शूटरों गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह बुरा को प्रोडक्शन वारंट पर ले लिया गया था। मामला नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े होने के कारण गृह मंत्रालय भारत ने इस केस की जांच एन.आई.ए. को सौंप दी है। 

 जानकारी के अनुसार जिला पुलिस द्वारा कामरेड की हत्या बाबत मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही थी, के दौरान यह सामने आया कि पाकिस्तान में मौजूद लखबीर सिंह रोडे खालिस्तानी आंतकवादी ने अपने साथियों से मिलकर आई.एस.आई. के इशारे पर कामरेड बलविंदर सिंह की हत्या करवाई गई थी, जिसमें मुख्य रूप से सुखमीत सिंह सुख भिखारी वाल को प्रयोग किया गया। इसने आगे कई साथियों का इस हत्या के लिए बखूबी इस्तेमाल किया। फिलहाल एन.आई.ए. द्वारा दिल्ली में 26 जनवरी को एफ.आई.आर. नंबर-1 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!