आर्थिक तंगी ने नौजवान को किया खौफनाक कदम उठाने को मजबूर, देख पत्नी के उड़े होश

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2020 11:48 AM

commit suicide

माई हीरां गेट में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

जालंधर (सुधीर): माई हीरां गेट में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।  घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक की पत्नी काम से घर लौटी तो देखा कि उसके पति की लाश पंखे से लटक रही थी। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। थाना नंबर 2 के ए.एस. आई. परमजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सन्नी निवासी मखदूमपुरा के रूप में हुई है। मृतक का करीब 3 साल पहले विवाह हुआ था और वह माई हीरां गेट के पास किराए के मकान में रहता था और उसकी पत्नी घर के पास ही किताबों की दुकान पर नौकरी करती थी। उन्होंने बताया कि पत्नी जैसे देर शाम काम से वापस लौटी तो देखा कि पति का शव पंखे से लटक रहा था। फिलहाल पुलिस जांच में पता चला है कि आर्थिक मंदी के कारण युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!