सिद्धू मूसेवाला के घर जाने से पहले CM मान का विरोध, दौरा रद्दा होने की संभावना

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2022 09:16 AM

cm mann visit today moosewala house

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए मूसा गांव आना था।

चंडीगढ़/जालंधर/मानसा(अश्वनी, धवन, संदीप मित्तल): मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए मूसा गांव आना था। लेकिन मुख्यमंत्री के आने से पहले ही सिद्धू मूसेवाला के परिवार और गांव वासियों ने भगवंत मान का विरोध किया। 

लोगों का आरोप है कि भगवंत मान के आने को लेकर सुरक्षा सख़्त कर दी गई कि किसी को गांव अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा। यहां तक कि ग्रंथी सिंह को गांव अन्दर नहीं घुसने दिया गया। गांव वासियों के विरोध को देखते हुए हलका विधायक सरदूलगढ़ गुरप्रीत सिंह बनावाली को वापस लौटना पड़ा। संभावना जताई जा रही है कि गांव वासियों के विरोध को देखते हुए भगवंत मान का दौरा रद्द हो सकता है। 


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में चल रही जांच के बारे में भी परिजनों को अवगत करवाएंगे। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू मूसेवाला ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखकर मामले की पूरी जांच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग की थी। यह भी कहा था कि पंजाब सरकार अपनी जांच को सी.बी.आई. व एन.आई.ए. की जांच में सहयोग के लिए इस्तेमाल करे।मुख्यमंत्री ने उनकी इस गुहार को मान लिया था। यह अलग बात है कि अभी तक जांच के लिए सिटिंग जज का नाम फाइनल नहीं हो पाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!