मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह का विदेशी दौरा 7 सितम्बर से

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 05:14 PM

chief minister amrendra singh  s foreign visit from september 7

पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह का  मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला सरकारी दौरा 7 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है।

जालंधर (धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह का  मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला सरकारी दौरा 7 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है। सरकारी हलकों से पता चला है कि मुख्यमंत्री 6 सितम्बर को दिल्ली पहुंच जाएंगे। वहां से वह 7 सितम्बर को इंगलैंड के लिए रवाना होंगे। इंगलैंड में 4-5 दिन रुकने के बाद कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकारी दौरे पर इसराइल पहुंचेंगे। पिछले महीने भारत में इसराइल के राजदूत ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह से मुलाकात करके उन्हें इसराइल आने का औपचारिक तौर पर निमंत्रण दिया था। इंगलैंड में मुख्यमंत्री व्यक्तिगत दौरे पर रुकेंगे। उसका खर्च सरकारी खजाने पर नहीं डाला जाएगा। 


सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा इसराइल दौरा ही सरकारी तौर पर किया जा रहा है। इसराइल के साथ मुख्यमंत्री द्वारा सुरक्षा, कृषि व सहायक क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने के विषय पर विचार किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस के कमांडो को इसराइल के सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रेङ्क्षनग दी हुई है। बताया जाता है कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा राज्य में बनाई जा रही नए सुरक्षा अमले को इसराइल के सुरक्षा अधिकारियों से ट्रेङ्क्षनग दिलवाई जाने के संबंध में इसराइल के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। कृषि क्षेत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल करने के विषय में भी बातचीत होगी। मुख्यमंत्री के इसराइल दौरे पर उनके साथ उनके कुछ निकटस्थ अधिकारी भी साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ किन अधिकारियों ने जाना है, उसके बारे में भी कैप्टन द्वारा फैसला ले लिया गया है। 


कैप्टन के इसराइल दौरे को देखते हुए वहां किए जाने वाले समझौतों को लेकर पंजाब सरकार के अधिकारियों द्वारा एजैंडा तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की विदेश से स्वदेश वापसी 17 सितम्बर को होने के आसार हैं। अभी यह नहीं पता चला है कि मुख्यमंत्री विदेश जाते समय अपना कार्यभार किस मंत्री के हवाले करके जाएंगे। अगर उनके 2002 से 2007 के कार्यकाल को देखा जाए तो कै. अमरेन्द्र सिंह जब भी विदेश गए तो वह अपना कार्यभार किसी भी अन्य मंत्री के हवाले  करके नहीं गए थे। इतना जरूर है कि उनकी गैरहाजिरी में कैप्टन की टीम के सदस्य पंजाब में पूरी तरह से एक्टिव रहेंगे तथा विदेश में रहते हुए मुख्यमंत्री पंजाब के बारे में पूरी सूचनाएं उपलब्ध करवाएंगे। मुख्यमंत्री के तौर पर कैप्टन इसराइल जा रहे हैं, इसलिए केन्द्र सरकार को इसकी सूचना भेज दी गई है ताकि सरकारी स्तर पर इसराइल में मुख्यमंत्री को पूरी सुरक्षा उपलब्ध करवाई जा सके। सरकारी हलकों ने बताया कि इसराइल को सुरक्षा मामलों में काफी प्रवीणता हासिल है। इसलिए सुरक्षा से संबंधित अहम बातचीत पंजाब व इसराइल के बीच में होगी।  


 
सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव कैप्टन
मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। अपनी हर छोटी बड़ी गतिविधियों के बारे में वह सोशल मीडिया पर जानकारी दे रहे हैं। फेसबुक पर लगातार मुख्यमंत्री द्वारा अपनी हर सरकारी बैठक की जानकारी दी जा रही है। इसराइल दौरे के दौरान होने वाली बैठकों की जानकारी भी अपने सोशल मीडिया की मार्फत पंजाब में कांग्रेसी नेताओं तक पहुंचाते रहेंगे। 
फोटो नं. 31 धवन 1-फेसबुक पर एक्टिव कैप्टन द्वारा लगातार डाली जा रही अपनी गतिविधियों को दर्शाता चित्र। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!