Chandigarh में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2024 11:43 AM

chandigarh rain alert

न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। नमी की मात्रा 92 प्रतिशत रही।

चंडीगढ़ः 4 सालों में जुलाई के महीने में दूसरी बार कम बारिश दर्ज हुई है। 31 जुलाई तक शहर में 245 MM  बारिश दर्ज हुई। साल 2023 में सबसे ज्यादा 693 mm बारिश दर्ज हुई थी। साल 2022 में 473 MM 2021 में 128 MM 2020 में 302.6 mm  बारिश हुई थी। 

चंडीगढ़  मौसम केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल की मानें तो इस मानसून में जुलाई बारिश कम हुई है लेकिन अगस्त में बारिश के चांस बढ़ने वाले है। विभाग ने वीरवार के लिए ऑरेंज और शुक्रवार के लिए यैलो अलर्ट जारी किया है। अभी तक स्पैल में बारिश देख रहे थे लेकिन अब थोड़ा बदलाव होगा। 

खासकर विभाग ने वीरवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट दिया है। तापमान स्टेबल रहेगा। आने वाले दिनों में उसम ऐसे ही परेशान करेंगी। बुधवार को अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हुआ और 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। नमी की मात्रा 92 प्रतिशत रही।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!