चोरों के हौसले बुलंद, 6 मिनट में घर के बाहर खड़ी कार को स्टार्ट कर ले गए साथ

Edited By Mohit,Updated: 14 Jan, 2021 10:26 PM

car theft in jalandhar

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अर्बन एस्टेट फेस-1 में स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए चोर ब्रिजा गाड़ी चुरा ले गए।

जालंधर (वरुण): हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अर्बन एस्टेट फेस-1 में स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर आए चोर ब्रिजा गाड़ी चुरा ले गए। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। थाना सात की पुलिस ने इंद्रजीत सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बयानों पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बीती सुबह 6 बजे जब घर के बाहर आए तो उनकी गाड़ी गायब थी। उन्होंने जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो एक स्विफ्ट गाड़ी उनके घर के आसपास चक्कर लगाती दिखाई दी। बाद में स्विफ्ट गाड़ी में से एक युवक उतरा जिसने ब्रिजा गाड़ी का शीशा तोड़कर करीब 6 मिनट में गाड़ी स्टार्ट की और गाड़ी भगा कर ले गया। थाना सात की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!